Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

FSSAI Inspection: दिल्ली के पांच सितारा होटलों की रसोई में सड़े टमाटर और 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां, JW Marriott और Andaz को नोटिस

FSSAI Inspection: दिल्ली के पांच सितारा होटलों की रसोई में सड़े टमाटर और 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां, JW Marriott और Andaz को नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पांच सितारा होटलों की चमक-दमक के बीच उनकी रसोई और फूड स्टोरेज व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के निरीक्षण में जेडब्ल्यू मैरियट और अंदाज दिल्ली में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी कई खामियां सामने आई हैं। कहीं एक्सपायर्ड मिठाइयां और ब्रेड मिलीं तो कहीं फफूंद लगे फल, सड़े टमाटर, कॉकरोच और मक्खियों की मौजूदगी दर्ज की गई। एफएसएसएआई ने दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर जवाब और अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।

अंदाज दिल्ली के निरीक्षण में सबसे चौंकाने वाली बात कन्फेक्शनरी सेक्शन में सामने आई। यहां करीब 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां पाई गईं। एफएसएसएआई की कार्रवाई के दौरान इन मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा एक्सपायर्ड केक बेस और ब्रेड के पैकेट भी मिले।

ब्रेड की पैकेजिंग और एक्सपायरी तारीख को लेकर भी गड़बड़ी दर्ज की गई। पेस्ट्री सेक्शन में कॉकरोच और मक्खियों की मौजूदगी ने रसोई की स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

निरीक्षण में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों के रखरखाव में भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई। एक किचन में वेज और नॉनवेज के लिए इस्तेमाल होने वाले कटिंग बोर्ड एक ही पानी के कंटेनर में रखे मिले। इसके अलावा वेज भोजन के लिए निर्धारित बर्नर पर नॉनवेज खाना तैयार किए जाने की बात भी निरीक्षण में सामने आई।

जेडब्ल्यू मैरियट के निरीक्षण के दौरान एफएसएसएआई ने कुल 59 कमियां दर्ज कीं। यहां फफूंद लगे सेब और सड़े हुए टमाटर पाए गए। कुछ खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली, जबकि कई स्टोरेज कंटेनरों की स्थिति भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।

होटल की रसोई और खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने वाली सतहों की साफ-सफाई में भी कमी दर्ज की गई। निरीक्षण के दौरान कॉकरोच और फ्रूट फ्लाइज की मौजूदगी सामने आई। इसके कारण खाद्य पदार्थों में क्रॉस-कंटैमिनेशन का जोखिम भी बताया गया।

पेयजल व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। निरीक्षण के दौरान पानी में दिखाई देने वाले कण मिलने की बात सामने आई। इसके अलावा एग्जॉस्ट सिस्टम की स्थिति और अन्य स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में भी खामियां दर्ज की गईं।

एफएसएसएआई की जांच केवल किचन और स्टोरेज तक सीमित नहीं रही। कुछ प्री-पैक्ड खाद्य उत्पादों की लेबलिंग में भी अनियमितताएं मिलीं। इनमें गलत प्रिंट वाले एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर और निर्माता का अधूरा पता शामिल था। होटल का एफएसएसएआई लाइसेंस भी प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिला।

नियामक के निरीक्षण में कुछ रिटेलिंग और री-लेबलिंग गतिविधियां आवश्यक लाइसेंस एंडोर्समेंट के बिना किए जाने की बात भी सामने आई। अंदाज एयरोसिटी का संचालन करने वाली जुनिपर होटल प्राइवेट लिमिटेड को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और स्टोरेज से संबंधित कमियों को लेकर नोटिस दिया गया है।

एफएसएसएआई ने दोनों होटलों से खाद्य पदार्थों और पानी के नमूने भी लिए हैं। जांच के लिए भेजी गई सामग्री में शहद, घी, पनीर और मिल्क पाउडर समेत विभिन्न खाद्य उत्पाद शामिल बताए गए हैं। इन नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा की स्थिति स्पष्ट होगी।

अब एफएसएसएआई की आगे की कार्रवाई प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट और संबंधित प्रतिष्ठानों की ओर से दिए जाने वाले जवाब पर निर्भर करेगी। दोनों होटलों को निरीक्षण में सामने आई कमियों को दूर करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें