Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Road Rage: ओवरटेक को लेकर विवाद के बाद युवक से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Road Rage: ओवरटेक को लेकर विवाद के बाद युवक से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर हुए रोडरेज के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि थार सवार युवकों ने पहले एक कार में कई बार टक्कर मारी और विरोध करने पर कार सवार युवक के साथ मारपीट की। घटना में युवक के सिर, दोनों हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब नौ बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अच्छेजा बुजुर्ग गांव निवासी शरीफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके चचेरे भाई आरिफ सोमवार शाम करीब तीन बजे परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ कार से दनकौर की ओर जा रहे थे। रीलखा गांव के पास पहुंचने पर ओवरटेक करने के दौरान एक थार गाड़ी से उनकी कार की टक्कर हो गई।

आरोप है कि टक्कर के बाद आरिफ ने इसका विरोध किया तो थार सवार युवक भड़क गए। इसके बाद आरोपियों ने थार से आरिफ की कार में कई बार टक्कर मारी। लगातार टक्कर मारे जाने के बाद आरिफ कार से नीचे उतरे और थार सवारों से बात करने का प्रयास किया।

शिकायत के मुताबिक आरिफ के कार से उतरते ही विवाद और बढ़ गया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में आरिफ के सिर और दोनों हाथों के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घायल आरिफ को परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने दनकौर कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले में गाजियाबाद निवासी नासिर उर्फ सोनू, कासिम और माजिद को नामजद किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस जांच का हिस्सा बनी। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

इस गिरफ्तारी के साथ रोडरेज मामले में नामजद तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें