Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Road Accident: बस की टक्कर से कंपनी जा रही महिला की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज

Road Accident: बस की टक्कर से कंपनी जा रही महिला की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा। फेज-2 क्षेत्र में सड़क पार कर कंपनी जाने की तैयारी कर रही महिला को बस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। महिला की पुत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला जालौन के गोपालगंज निवासी मंजू वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-81 स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव में रहती हैं। उनकी मां राम किशोरी छह अगस्त की सुबह करीब आठ बजे काम के लिए सेक्टर-80 स्थित कंपनी जा रही थीं।

बताया गया कि राम किशोरी सैमसंग कंपनी के पास ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंचीं और सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण राम किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अब पुलिस हादसे के बाद फरार हुए बस चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर बस का नंबर पता लगाने और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि बस और चालक की पहचान होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारणों और घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें