Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

New Delhi : भारत सरकार ने 11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट जोड़े, ई-वीजा धारकों के लिए प्रवेश हुआ आसान

New Delhi : ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश को और सुगम बनाने के लिए भारत सरकार ने 11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स को अधिसूचित किया है। इसके साथ ही अब ई-वीजा के जरिए भारत में प्रवेश करने वाले पोर्ट्स की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है।

नए जोड़े गए 11 पोर्ट्स में 9 लैंड पोर्ट्स और 2 हवाई अड्डे शामिल हैं। इनमें अगरतला, दर्रांगा, गेडे, घोजाडांगा, हरिदासपुर, जयगांव, डावकी, मोरेह, अटारी रोड, भोपाल और तिरुपति शामिल हैं।

सरकार के अनुसार अब ई-वीजा और भी आकर्षक और उपयोगी हो गया है। भारत लगभग 95 प्रतिशत ई-वीजा आवेदन 72 घंटे से भी कम समय में प्रोसेस कर देता है। वर्तमान में भारत कुल वीजाओं का करीब 78 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक रूप में जारी कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में वैध विदेशी यात्रियों की सुविधा के लिए वीजा व्यवस्था को उदार, सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। इसके साथ ही आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीकी बुनियादी ढांचे को भी बेहतर किया गया है।

11 नए पोर्ट्स जुड़ने के बाद अब ई-वीजाधारक विदेशी नागरिक 37 हवाई अड्डों, 38 बंदरगाहों और 13 लैंड पोर्ट्स सहित कुल 88 अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स के माध्यम से भारत में प्रवेश कर सकते हैं।

ई-वीजा सुविधा की शुरुआत 2014 में 43 देशों के नागरिकों के लिए हुई थी। वर्तमान में यह सुविधा 172 देशों के नागरिकों को 17 उप-श्रेणियों में उपलब्ध है। इनमें पर्यटक, बिजनेस, मेडिकल, स्टूडेंट, सम्मेलन, ट्रांजिट और ग्रुप विजिटर वीजा जैसी श्रेणियां शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें