Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशाना

Noida Expressway Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Noida Expressway Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के भोझहेरी गांव के रहने वाले थे। शाहनवाज अपनी बाइक से ड्यूटी के सिलसिले में सेक्टर-94 स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास जा रहे थे। तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-134 और सेक्टर-135 के बीच पहुंचे थे।

इसी दौरान पीछे से आए किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद शाहनवाज बाइक से सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके सिर, कंधे और पैरों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शाहनवाज को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार किया गया, लेकिन चार अगस्त की दोपहर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने, दुर्घटना करने और हादसे के बाद मौके से फरार होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर आरोपी चालक तक पहुंचा जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें