Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Crime: गुटखा मांगने के विवाद में दुकानदार को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Crime: गुटखा मांगने के विवाद में दुकानदार को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित खेड़ी भनौता गांव में गुटखा मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसी ने लाइसेंसी पिस्टल से दुकानदार पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय उदय प्रताप अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सुरेंद्र फौजी गुटखा लेने पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और विवाद में बदल गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरेंद्र फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उदय प्रताप पर फायर कर दिया। गोली दुकानदार के पेट के निचले हिस्से में लगी और आर-पार निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार गोली शरीर के अंदर नहीं फंसी और किसी महत्वपूर्ण आंतरिक अंग को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें