Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल का तबादला, गृह विभाग में विशेष सचिव बनाए गए

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल का तबादला, गृह विभाग में विशेष सचिव बनाए गए

नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सतीश पाल का तबादला कर दिया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव, गृह विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। करीब ढाई वर्ष तक नोएडा प्राधिकरण में सेवाएं देने के दौरान उन्होंने भूमि, नियोजन, उद्योग और दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (डीएनजीआईआर) यानी न्यू नोएडा जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभाली।

सतीश पाल की नियुक्ति फरवरी 2023 में नोएडा प्राधिकरण में हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अहम विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से वर्षों से लंबित स्पोर्ट्स सिटी परियोजना को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद गति देने और उसे अंतिम चरण तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी गई।

उन्होंने भूमि संबंधी कई जटिल मामलों के समाधान की दिशा में भी काम किया। हालांकि किसानों की विभिन्न मांगों और हाई पावर कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं होने के मुद्दे पर करीब चार महीने पहले किसान संगठनों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। बाद में प्रशासन की ओर से किसानों को मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया।

सतीश पाल उस समय भी चर्चा में आए थे, जब नोएडा के चर्चित युवराज मेहता मौत मामले में प्राधिकरण की ओर से पहला आधिकारिक बयान जारी किया गया था। उस मामले में प्राधिकरण को व्यापक आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

अब उनके गृह विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नोएडा प्राधिकरण में नई प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें