राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Accident: बस की टक्कर से कंपनीकर्मी की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Noida Accident: बस की टक्कर से कंपनीकर्मी की मौत, एक युवक गंभीर घायल

नोएडा। फेज-2 क्षेत्र में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में एक कंपनीकर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बलिया जिले के तुर्विपास गांव निवासी विशाल कन्नौजिया ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ सुभान और सबा एक निजी कंपनी में काम करते थे। शनिवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों साथी घर लौट रहे थे।

जैसे ही दोनों दादरी-भंगेल मार्ग पर एनएसईजेड के पास पहुंचे, तभी उत्तर प्रदेश नंबर की एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी चौधरी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सबा की मौत हो गई। वहीं सुभान का गंभीर हालत में उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button