राज्यबिहारराज्य

Bihar : आंखों पर पट्टी बांधकर डाक बम की यात्रा, कच्ची कांवड़िया पथ पर दिखी अनोखी शिवभक्ति

Bhagalpur (मृत्युंजय) : सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ के भक्त अपनी आस्था को अलग-अलग तरीकों से व्यक्त कर रहे हैं। कच्ची कांवड़िया पथ पर इस बार एक शिवभक्त अपनी अनोखी भक्ति को लेकर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक डाक बम की कठिन यात्रा कर रहे सुधांशु बम ने इस बार आंखों पर पट्टी बांधकर चलने का संकल्प लिया है। वह वर्ष 2013 से लगातार सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम की यात्रा करते आ रहे हैं।

सुधांशु बम का कहना है कि आंखों पर पट्टी बांधकर चलना उनकी अटूट श्रद्धा और बाबा भोलेनाथ के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वह किसी व्यक्तिगत मनोकामना के लिए नहीं, बल्कि केवल भक्ति और विश्वास के साथ यह यात्रा कर रहे हैं। उनका मानना है कि बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना बिना मांगे ही पूरी कर देते हैं। इसी पूरे विश्वास और आस्था के साथ वह यह कठिन डाक बम यात्रा कर रहे हैं।

सावन के दौरान कच्ची कांवड़िया पथ पर हर दिन ऐसे कई श्रद्धालु अपनी अनोखी भक्ति और कठिन संकल्प के साथ बाबाधाम की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। शिवभक्तों की यह आस्था और समर्पण देखकर हर कोई भावविभोर हो रहा है।

Related Articles

Back to top button