Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान •Chandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान •Tiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग •India China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया •Odisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गए •Bhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूस •

Chamba Medical College: चंबा चिकित्सा महाविद्यालय से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़

Chamba Medical College: चंबा चिकित्सा महाविद्यालय से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़

शिमला, 2 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, चंबा में 158 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 200 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल के शुरू होने से चंबा सहित आसपास के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, वहीं चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण को भी नई मजबूती मिलेगी।

नवनिर्मित अस्पताल भवन में रोगियों के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ आवासीय परिसर और छात्रावास की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल के ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी और ब्लॉक-सी में मरीजों के उपचार, चिकित्सा शिक्षा तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराया गया है, जिससे मरीजों और चिकित्सा छात्रों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

अस्पताल में मेडिसिन, शिशु रोग, मनोरोग, चेस्ट एवं क्षय रोग (टीबी), शल्य चिकित्सा, ईएनटी, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा दंत चिकित्सा सहित आठ प्रमुख विशेषज्ञ विभागों की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा आधुनिक आपातकालीन सेवाएं, अत्याधुनिक रेडियोलॉजी विभाग, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर परिसर तथा 200 इनडोर बिस्तरों की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मनोरोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा त्वचा रोग विभागों की सेवाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करना और लोगों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नया अस्पताल मरीजों को बेहतर इलाज देने के साथ-साथ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सा विद्यार्थियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी आधुनिक कार्य एवं अध्ययन का उत्कृष्ट वातावरण उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत चिकित्सा छात्रों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आधुनिक छात्रावास और आवासीय सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 31 जुलाई 2024 को 150 सीटों वाले एमबीबीएस छात्र छात्रावास तथा 50 सीटों वाले नर्सिंग छात्रावास का वर्चुअल उद्घाटन किया गया था, जिन्हें 12 अगस्त 2025 को औपचारिक रूप से अधिग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त 150 सीटों वाले एमबीबीएस छात्रा छात्रावास का निर्माण 31 मार्च 2025 को पूरा हुआ, जिसका वर्चुअल उद्घाटन 4 अगस्त 2025 को किया गया।

स्वास्थ्य संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए 24 टाइप-4 तथा 36 टाइप-3 आवासीय क्वार्टर भी बनाए गए हैं। इनमें टाइप-4 आवासों का वर्चुअल उद्घाटन 31 जुलाई 2024 को तथा टाइप-3 आवासों का उद्घाटन 4 अगस्त 2025 को किया गया था। इन आवासीय सुविधाओं से चिकित्सकों और कर्मचारियों को संस्थान के निकट रहने की सुविधा मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन और अधिक प्रभावी होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्याप्त छात्रावास और आवासीय सुविधाओं के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर वातावरण मिलेगा तथा चिकित्सा महाविद्यालय का संचालन अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार और प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नया अस्पताल आने वाले वर्षों में चंबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें