राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह ने दर्जनों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

Hapur News : जनपद हापुड़ में नगर पालिकाध्यक्ष हापुड़ पुष्पा देवी और उनके पति वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दोनों नेताओं का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें पटका पहनाकर संगठन में शामिल किया गया।

दरअसल, काफी दिनों से चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर रविवार को विराम लग गया। पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चल रही थीं। उल्लेखनीय है कि पुष्पा देवी ने बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वहीं श्रीपाल सिंह भी लंबे समय तक बसपा के सक्रिय नेता रहे और पूर्व में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़े। बाद में राजनीतिक मतभेद और अंदरूनी खींचतान के कारण बसपा हाईकमान ने दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए निष्कासित कर दिया था।

बसपा से निष्कासन के बाद से ही यह दंपत्ति अपने राजनीतिक भविष्य की रणनीति पर काम कर रहा था। भाजपा में शामिल होने के फैसले के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह के भाजपा में आने से क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।

Related Articles

Back to top button