Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

Uttar Pradesh : हापुड़ में शहरवासियों को मिली राहत, निःशुल्क ई-एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

Hapur News : हापुड़ में शहरवासियों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में राहत देने के उद्देश्य से शनिवार को एक निःशुल्क ई-एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पहल में रोटरी क्लब हापुड़ प्लेटिनम और रोटरी क्लब हापुड़ एलीट शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किशोर कुमार आहूजा ने महिला चिकित्सालय, कोठी गेट से हरी झंडी दिखाकर ई-एम्बुलेंस को रवाना किया। यह ई-एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाना है। इस सेवा का संचालन गढ़ रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा डॉ. प्रियंक अग्रवाल के नेतृत्व में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आपात स्थिति में परिवहन की समस्या से निजात दिलाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी किशोर कुमार आहूजा ने रोटरी क्लबों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचाना कई बार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डॉ. आहूजा ने कहा कि निःशुल्क ई-एम्बुलेंस सेवा से जिले के लोगों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी जनहित के ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब हापुड़ प्लेटिनम और एलीट के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें विनीत अग्रवाल, पारित अग्रवाल, सचिन गुप्ता, विनीत जिंदल, वैभव गुप्ता और संदीप अग्रवाल प्रमुख थे। उपस्थित सदस्यों ने इस पहल को सामाजिक सरोकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और भविष्य में भी जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें