Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Bihar : दूध गर्म करते समय सिलेंडर ब्लास्ट, चार घर जलकर राख, 10 लाख से अधिक का नुकसान

Muzaffarpur (मृत्युंजय) : जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी विशुनपुर टोला वार्ड संख्या 09 में शुक्रवार को लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। इस अग्निकांड में एक ही झटके में चार घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना में लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हुई है। साथ ही घर में बंधी दो बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब घर के भीतर एक महिला अपने मासूम बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी। दूध गर्म करने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर या पाइप में अचानक रिसाव होने के कारण आग लग गई। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर भागकर अपनी और बच्चे की जान बचाई, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके कुछ ही देर बाद गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में स्थानीय निवासी मोहम्मद नियाज और मोहम्मद सिराज के साथ ही उनके दो अन्य पड़ोसियों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घर में रखा अनाज, कपड़े, गहने, नकद रुपये और जरूरत का सारा सामान पल भर में नष्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

अग्निकांड की सूचना मिलते ही मनियारी थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक चारों परिवारों का सब कुछ बर्बाद हो चुका था।

थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से अंचल अधिकारी को सूचना दे दी गई है। राजस्व कर्मचारी द्वारा नुकसान के आकलन के बाद पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें