
Patna (मृत्युंजय) : पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एंटी पेपर लीक बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार परीक्षा में कदाचार रोकने को लेकर संकल्पित है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिल तो पास हो गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भी कोई सार्थक सुझाव नहीं देते। केवल हंगामा खड़ा करना उनका मकसद होता है।
उन्होंने कहा मुझे कहने में बहुत दुख होता है कि राहुल गांधी कभी भी किसी भी मुद्दे पर कोई सही बात नहीं करते।





