
Patna (मृत्युंजय) : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित संत पॉल स्कूल में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मतदान सबको करना चाहिए। यह लोकतंत्र में सबका अधिकार है और लोगों को बाहर निकलकर वोट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग अभी मतदान करने बाहर नहीं निकल रहे हैं, यह सही नहीं है। पहले आप वोट करें, उसके बाद कोई काम करें।
मंत्री ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने की अपील की।





