Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttar Pradesh : बुलंदशहर के प्रत्येक बूथ पर सुना गया प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ का 136वाँ एपिसोड, कारगिल वीरों को किया नमन

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वाँ एपिसोड रविवार को बुलंदशहर जनपद की सभी विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक मतदान बूथ पर अत्यंत उत्साह के साथ सुना गया।

इसी क्रम में बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 171 पर हैंडपंप एसोसिएशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्थानीय सम्मानित व्यापारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

संबोधन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि आज 26 जुलाई का दिन अत्यंत पावन और गौरवमयी है। एक तरफ जहाँ पूरा देश कारगिल विजय दिवस पर हमारे अमर शहीदों और शूरवीरों के अद्वितीय साहस को नमन कर रहा है, वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के हर नागरिक में देशभक्ति, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का नया उत्साह भर दिया है। आज भारत रक्षा उत्पादन से लेकर तकनीक के हर क्षेत्र में स्वावलंबी बनकर विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है।

जिलाध्यक्ष ने ‘मन की बात’ के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘One Ride, One Nation, One Salute’ का संदेश देने वाली शौर्य विजय यात्रा का उल्लेख हम सभी के दिलों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा जगाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना में 75 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक से बने आईएनएस महेंद्रगिरि का शामिल होना और डीआरडीओ द्वारा पिनाका लॉन्ग रेंज रॉकेट व कुशा मिसाइल के सफल परीक्षण यह सिद्ध करते हैं कि भारत अब रक्षा सामग्री का आयातक नहीं बल्कि निर्यातक देश बन रहा है। साथ ही उन्होंने हैंडपंप एसोसिएशन व उपस्थित व्यापारियों से अपील की कि प्रधानमंत्री जी के ‘Catch The Rain’ अभियान को अपनाकर बारिश के जल को सहेजने और भू-जल रीचार्ज करने के कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने हैंडपंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सभी व्यापारी बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में व्यापारियों का योगदान सदैव अतुलनीय रहा है और ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण के लिए एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।

इस अवसर पर हैंडपंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बंसल सहित सम्मानित पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग, भाजपा कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें