Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए मेरठ रेंज में 4 अस्थायी थाने और 58 चौकियां स्थापित

Hapur/Meerut : श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिक्षेत्र के चार जिलों में 4 अस्थायी थाने और 58 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं।

डीआईजी ने बताया कि इस वर्ष श्रावण मास शुरू होने से चार दिन पहले ही इन व्यवस्थाओं को सक्रिय कर दिया गया है। अस्थायी थानों और चौकियों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही संचार व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, फर्नीचर, प्राथमिक उपचार और जनसहायता जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। सभी इकाइयों का जीपीएस चिन्हांकन किया गया है, जिससे कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर सकें।

मेरठ परिक्षेत्र में मेरठ जिले में 1 अस्थायी थाना और 9 चौकियां, बुलंदशहर में 1 थाना और 17 चौकियां, बागपत में 1 थाना और 11 चौकियां तथा हापुड़ में 1 अस्थायी थाना और सर्वाधिक 21 चौकियां स्थापित की गई हैं। इस प्रकार पूरे परिक्षेत्र में कुल 4 अस्थायी थाने और 58 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं।

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट में एक अस्थायी थाना स्थापित किया गया है। इसके अलावा हापुड़ नगर, पिलखुवा, हाफिजपुर, सिंभावली, बाबूगढ़, बहादुरगढ़ और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कुल 21 अस्थायी चौकियां बनाई गई हैं। इन चौकियों पर शिवभक्तों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सहायता की विशेष व्यवस्था रहेगी।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को श्रद्धालुओं के साथ शिष्ट व्यवहार करने, सहायता केंद्र एवं फर्स्ट एड की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से श्रद्धालुओं को मार्ग, शौचालय, पेयजल, भोजन और विश्राम स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मेरठ रेंज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि लाखों शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें