राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। चैनापुरी रेलवे फाटक के पास हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 6:40 बजे चैनापुरी रेलवे फाटक के समीप रेलवे पिलर संख्या 60/5 और 60/6 के बीच एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिली। सूचना पर थाना प्रभारी पारस मलिक अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई। वह मोहल्ला शिवचरणपुरा, मीनाक्षी रोड, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ का निवासी था। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

थाना प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button