Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती एसी स्लीपर बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बचे सभी यात्री

Hapur News : हापुड़ के गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एक एसी स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री बस में सो रहे थे। चालक की त्वरित सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

यह घटना बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 3 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चलती बस में शॉर्ट सर्किट होने से पहले धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोका और शोर मचाकर सभी यात्रियों को जगाया। कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी और केवल उसका ढांचा ही बचा था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी कराई गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें