राज्यबिहारराज्य

Bihar : बिहार बंद के दौरान पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पुलिस ने किया डिटेन, समर्थकों के साथ कर रहे थे प्रदर्शन

Patna (मृत्युंजय) : बिहार बंद के दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पुलिस ने डिटेन कर लिया। तेजप्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर सड़कों पर निकले थे।

पटना स्टेशन के पास पुलिस ने उन्हें रोका और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की। डिटेन किए जाने के बाद तेजप्रताप यादव को पुलिस वाहन में बैठाकर ले जाया गया।

बिहार बंद को लेकर पटना सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून हाथ में लेने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button