Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida News: दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर भ्रामक पोस्ट करने पर FIR, तीन सोशल मीडिया अकाउंट पुलिस जांच के दायरे में

Noida News: दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर भ्रामक पोस्ट करने पर FIR, तीन सोशल मीडिया अकाउंट पुलिस जांच के दायरे में

नोएडा। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी प्रसारित कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास के आरोप में तीन सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साइबर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई।

पुलिस के अनुसार 23 जुलाई की शाम करीब चार बजे दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि 22 जुलाई को इंस्टाग्राम अकाउंट ‘जंतर-मंतर लाइव 24 सच की बात जेन जेड’ से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो के शीर्षक में दावा किया गया कि नोएडा के सेक्टर-63 में 45 हजार से अधिक श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिससे सेक्टर-63 और चिल्ला बॉर्डर क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया है।

साइबर थाना पुलिस का कहना है कि जांच में यह दावा पूरी तरह भ्रामक पाया गया। पुलिस के मुताबिक नोएडा में इस प्रकार का कोई आंदोलन नहीं चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार पहले ही वेतन वृद्धि से जुड़े निर्णय ले चुकी है और इस तरह की पोस्ट से लोगों के बीच भ्रम फैलाने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

इसी मामले में दूसरी एफआईआर इंस्टाग्राम अकाउंट ‘चर्चा जंक्शन न्यूज’ और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर संचालित ‘ट्रूथफुल क्रिटिकल’ नामक अकाउंट के खिलाफ दर्ज की गई है। इन अकाउंट्स से एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें पुलिसकर्मियों के आम लोगों के साथ कथित अभद्र व्यवहार का दावा किया गया।

एफआईआर के अनुसार पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया था कि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस स्थान का है। इसके बावजूद लोगों से पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देने और टिप्पणी करने की अपील की गई थी।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की पोस्ट और वीडियो के माध्यम से एक भ्रामक नैरेटिव तैयार कर लोगों को भड़काने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की गई। साइबर थाना पुलिस अब इन सोशल मीडिया अकाउंट्स की गतिविधियों, वीडियो के स्रोत और पोस्ट करने वाले व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वीडियो, फोटो या संदेश को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, फर्जी जानकारी प्रसारित करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें