Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पुलिस, लगातार फ्लैग मार्च जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। ऐसे में पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में रविवार को एडीसीपी द्वारा थाना सेक्टर 113 और सेक्टर 49 क्षेत्रों के अंतर्गत पैदल मार्च किया गया। साथ ही लोगों से मतदान की अपील भी की गई।
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा, जिसके चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट है। टीम लगातार क्षेत्र का जायजा ले रही है, ताकि मतदान को सकुशल संपन्न कराया जा सके। इसी कड़ी में गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए डीसीपी के पर्यवेक्षण में एडीसीपी द्वारा थाना सेक्टर 113 और सेक्टर 49 क्षेत्रों के अंतर्गत पैदल मार्च किया गया। इस दौरान एडीसीपी ने पुलिस कर्मियों के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाए। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम की तैनाती की जाए। बता दें कि, लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदाताओं ने वोटिंग की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *