Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

नोएडा में रेकी कर वारदात करने वाले गैंग का पर्दाफाश

थाना फेस 3 पुलिस ने रेकी कर चोरी और लूट करने वाले एक अंतर्राज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश किया
थाना फेस 3 पुलिस ने रेकी कर चोरी और लूट करने वाले एक अंतर्राज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश किया

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस 3 पुलिस ने रेकी कर चोरी और लूट करने वाले एक अंतर्राज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। लिस ने गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 9 स्मार्ट मोबाइल फोन, 3 एलईडी टीवी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
थाना फेस 3 पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार को डीएस तिराहे के पास से 6 चोरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमरुद्दीन, शावेज, शादाब, धीरेंद्र, विजय और अमन के रूप में हुई है। इनके कब्जे से
9 स्मार्ट मोबाइल फोन, 30 कीपैड मोबाइल फोन, 3 एलईडी टीवी, एक इंडेक्स स्टोव, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और 5300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य हैं। आरोपी रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। ये लोग घरों, दुकानों के अलावा मोटरसाइकिलों से भी झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। मोबाइल चोरी करने के बाद वे दूसरी जगहों पर जाकर कम कीमत पर बेच देते थे। इन सभी बदमाशों के खिलाफ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद में कई मामले दर्ज हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *