Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

49 साल का हुआ नोएडा, हवन पूजन कर मनाया स्थापना दिवस

नोएडा प्राधिकरण की ओर से इस बार सादगी से साथ अपना स्थापना दिवस मनाया गया
नोएडा प्राधिकरण की ओर से इस बार सादगी से साथ अपना स्थापना दिवस मनाया गया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से इस बार सादगी से साथ अपना स्थापना दिवस मनाया गया । 17 अप्रैल 1976 को नोएडा की स्थापना की गई। इसे इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया गया। आज नोएडा अपना 49 स्थापना दिवस मना रहा है। हालांकि आचार संहिता लगे होने से कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। प्राधिकरण अधिकारियों ने नोएडा के सेक्टर-6 स्थित प्रशासनिक खंड के कार्यालय में हवन पूजन किया। इसके बाद मिष्ठान्न वितरण कर स्थापना दिवस मनाया।

ऐसा दूसरी बार है कि नोएडा स्थापना दिवस पर बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। इससे पहले कोरोना कॉल में स्थापना दिवस पर कोई कार्यक्रम नहीं हुए थे। विगत वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम हुए थे। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्श्व गायक, बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता हुई थी। ये सभी कार्यक्रम नोएडा स्टेडियम में होते थे। इस बार सिर्फ हवन पूजन किया गया। हवन के बाद प्राधिकरण अधिकारियों ने मतदान करने की शपथ ली। साथ ही नोएडा वासियों से अपील की कि वे भी 26 अप्रैल को घर से बाहर निकले और मतदान करे। इस दौरान शहर को साफ सुथरा रखने की शपथ भी ली गई। हवन के दौरान प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री के साथ प्राधिकरण के ओएसडी और डीजीएम और सर्किल अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *