Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

आत्महत्या के लिए उकसाने पर महिला समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया
छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया

अमर सैनी

नोएडा। कोतवाली फेस-2 क्षेत्र में करीब चार माह पहले युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट के आदेश पर मृतक के भाई ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

बदायूं जिले के रफतपुर मोहरू गांव के रामवीर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि भाई अजय पाल सेक्टर-83 स्थित भंगेल गांव में किराए के मकान में रहते थे। भाई के पड़ोस में गांव के सतवीर सिंह, भूरे, अर्जुन, बाला, किशनपाल और मीना भी रहते थे। आरोप है कि लोगों ने अजयपाल से करीब चार लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपियों ने पैसे मांगने पर पहले भी कई बार अजयपाल की पिटाई की थी।

अजयपाल ने आशंका जताई थी कि अगर उसने पैसे मांगे तो आरोपी उसकी हत्या कर सकते हैं। 23 दिसंबर, 2023 को सुबह करीब 7 बजे घर पर फोन आया कि अजयपाल का शव पंखे से लटका हुआ है. उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता को संदेह है कि आरोपियों ने अजयपाल को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *