Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Kanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलोBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथ

एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की मिली लाश

नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र का शव पीजी में मिला
नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र का शव पीजी में मिला

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र का शव पीजी में मिला है। सूचना पर पहुंची थाना सेकटर 126 पुलिस ने पीजी का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी आयुष प्रताप सिंह सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह रायपुर गांव स्थित पीजी में अकेले रहता था। शुक्रवार शाम को पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि आयुष ने काफी देर से अंदर से कमरा बंद कर रखा है। दरवाजा तोड़ने पर कमरे में आयुष का शव पंखे से लटका दिखा। सूचना मिलते ही उसके परिजन नोएडा आ गए हैं। पुलिस पूछताछ में छात्र के दोस्तों ने बताया कि आयुष कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। थाना सेक्टर 126 पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं चोटपुर कॉलोनी निवासी राजीव (40) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजीव पत्नी और साले के साथ रहते थे। घटना के समय राजीव की पत्नी और साला किसी काम से बाहर गए थे। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो उन्हें राजीव फांसी के फंदे पर लटका दिखे। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *