Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Kanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलोBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथ

नोएडा में कई ढाबों में लगी भीषण आग

नोएडा के सेक्टर 144 स्थित एक्सेल बिल्डिंग के पास कई ढाबों में आग लग गई
नोएडा के सेक्टर 144 स्थित एक्सेल बिल्डिंग के पास कई ढाबों में आग लग गई

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 144 स्थित एक्सेल बिल्डिंग के पास कई ढाबों में आग लग गई। घटना के बाद दुकानदार आग से बचने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन से गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव होने से आग लगी थी।
सेक्टर 144 स्थित एक्सेल बिल्डिंग के पास एक खाली जमीन पर खाने-पीने की चीजों के कई ढाबे हैं। इसके अलावा कई खाने के छोटे स्टॉल भी लगे हैं। बुधवार दोपहर इनमें से एक ढाबे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ढाबों को चपेट में ले लिया। गनीमत रही है कि समय रहते हुए दुकानदारों ने गैस सिलेंडर को वहां से हटा दिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग का विकराल रूप देखकर दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़कर सड़क पर आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने से लोगों को हजारों रुपये का खाने-पीने का सामान और स्टॉल जलकर राख हो गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *