Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

दुबई के मिरेकल गार्डन की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे पार्क

- प्राधिकरण बना रहा योजना, डियर पार्क समेत अन्य के लिए बातचीत जारी
- प्राधिकरण बना रहा योजना, डियर पार्क समेत अन्य के लिए बातचीत जारी

अमर सैनी

नोएडा। दुबई की मशहूर मिरेकल गार्डन की तर्ज पर नोएडा में भी पार्क बनाए जाने की तैयारी है। इसके अलावा डियर पार्क समेत देश विदेश के अन्य शहरों की तरह थीम आधारित पार्क बनाने की कवायद की जा रही है। इसका मकसद लोगों को नोएडा से जोड़ना है। हालांकि इसके लिए जारी बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। इस बाबत जल्द काम शुरू होने के आसार हैं।
दरअसल, नोएडा को बेहतरीन शहर बनाने की दिशा में प्राधिकरण लगाताया प्रयास कर रहा है। कुछ समय पहले शुरू किए गए वेदवन पार्क की सफलता के बाद प्राधिकरण के हौसले बुलंद हैं। प्राधिकरण ऐसे पार्क और गार्डन विकसित करना चाहता है जिसे देखने दूर-दूर से लोग आएं। इसी कड़ी में अधिकारियों ने दुबई के मिरेकल गार्डन की तर्ज पर पार्क बनाने के लिए मंथन शुरू किया है।

इसी कड़ी में शहर के एक पार्क को डियर पार्क के तौर पर विकसित करने के लिए बातचीत हुई है। यहां किसी चिड़ियाघर से हिरणों को लाकर रखने की योजना है। इसके लिए शहर के बड़े पार्कों का चयन किया जाएगा। इसमें बायोडायवर्सिटी पार्क समेत दूसरे पार्क शामिल हैं। हिरणों को लाकर रखने से यहां लोग परिवार के साथ इसे देखने के लिए आएंगे।
इसी तरह से यहां दुबई के मिरेकल गार्डन की तर्ज पर किसी पार्क को विकसित करने का सुझाव भी आया। हालांकि मिरेकल गार्डन दुनिया का एक अतिविशिष्ट पार्क है, जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। वहां करोड़ों फूल, तितलियां, अलग-अलग अंदाज में फूलों व पौधों से डेकोरेशन किया गया है। इसी तर्ज पर यहां भी किसी पार्क को विकसित किया जा सकेगा। बीते दिनों पुष्प प्रदर्शनी में इसकी कुछ झांकी मिली है। इसी तर्ज पर इसे आगे विकसित किया जा सकेगा।

आमों का मेला लगाने पर भी हुई बातचीत
गर्मी के समय में यहां आमों का मेला लगाया जा सकता है। इसका आयोजन नोएडा प्राधिकरण कर सकता है। इस बाबत वरिष्ठ स्तर पर सलाह दी गई। इसके आयोजन से यहां के निवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का मौका मिलेगा। आम के सीजन में इस तरह के मेले में आने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ेगी। ऐसा मानना है। यह प्राधिकरण के लिए एक नया कंसेप्ट होगा। हालांकि इन सभी योजनाओं पर अभी किसी तरह की लिखित बातचीत नहीं हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *