Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सीजीएचएस की छलांग, नया ऐप किया लॉन्च

-सीजीएचएस लाभार्थियों की उंगलियों पर होगी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच
-सीजीएचएस लाभार्थियों की उंगलियों पर होगी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज नेटवर्क): स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने बुधवार को माय सीजीएचएस ऐप लॉन्च किया। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसे केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थियों के लिए डिजाइन किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, यह ऐप स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग है जिससे सीजीएचएस लाभार्थी अपने इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड संग सूचनाओं और अन्य संसाधनों तक आसानी से पहुंच बना सकेंगे।

यह ऐप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) हिमाचल प्रदेश और एनआईसी स्वास्थ्य टीम की तकनीकी टीमों द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की बुकिंग और रद्दीकरण किया जा सकेगा। इसके अलावा सीजीएचएस कार्ड और इंडेक्स कार्ड डाउनलोड करने से लेकर सीजीएचएस प्रयोगशालाओं से जांच रिपोर्ट प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही दवा के इतिहास की जांच, चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे की स्थिति की जांच, रेफरल विवरण तक पहुंच और नजदीकी कल्याण केंद्रों का पता लगाया जा सकेगा। इस अवसर पर अपर सचिव रोली सिंह और संयुक्त सचिव डॉ मनश्वी कुमार भी उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *