Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

किसान, मजदूर व व्यापारी वोट की चोट से सिखाएंगे बीजेपी को सबक- दीपेंद्र हुड्डा

 

रोहतक, 2 अप्रैलः(कोमल रमोला ) राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर और आढ़तियों से बदला ले रही है। क्योंकि इन तीनों ने मिलकर तीन कृषि कानून को लागू नहीं होने दिया और हरियाणा में प्राइवेट मंडियां नहीं बनने दी थी। इसी बौखलाहट के चलते अब सरकार जानबूझकर सुचारू रूप से सरसों और गेहूं की खरीद नहीं कर रही। सरकार साजिश के तहत किसानों को प्राइवेट एजेंसियों के हवाले कर रही है। प्राइवेट खरीदार किसानों की मजबूरी का लाभ उठाते हुए एमएसपी से 1000 रुपये कम रेट पर सरसों खरीद रहे हैं। 1 तारीख से खरीद का ऐलान करने के बावजूद गेंहू की सुचारू खरीद भी अबतक शुरू नहीं हुई।

सांसद दीपेंद्र आज सांपला मंडी का दौरा करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने किसान, मजदूर व व्यापारियों की समस्याएं सुनी। व्यापारियों ने बताया कि मौजूदा सरकार की नीतियों से प्रत्येक वर्ग पीड़ित है। आढ़तियों को इस बात का अंदाजा तभी हो गया था, जब ये सरकार 3 कृषि कानून लेकर आई थी। क्योंकि इन कानूनों से सिर्फ किसान ही नहीं, मजदूर व व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होते। इसलिए सभी ने इनका डटकर मुकाबला किया। लेकिन ये सरकार अब अप्रत्यक्ष तौर पर उन्हें लागू करके एमएसपी, मंडी, मंडी मजदूरों व आढ़तियों को खत्म करना चाहती है।

किसानों ने दीपेंद्र हुड्डा को बताया कि एक बार फिर उन्हें पोर्टल और रजिस्ट्रेशन में गड़बड़झाले का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कहीं गेहूं की जगह सरसों का पंजीकरण कर दिया गया है तो कहीं सरसों की जगह गेहूं का। डाटा मिसमैच होने की वजह से कई दिनों से फसल लेकर मंडी में बैठे किसानों से खरीद नहीं हो रही। इतना ही नहीं, मंडी में ना बारदाने की पूरी व्यवस्था है और ना ही रखरखाव के लिए तिरपाल का बंदोबस्त किया गया है। अगर बारिश होती है तो किसान की फसल भगवान भरोसे है।

मजदूरों ने बताया कि लगातार उनकी दिहाड़ी में सरकार द्वारा कटौती की जा रही है। हर सीजन में भुगतान में भी देरी होती है। बड़े दुख की बात है कि ये सरकार गरीब मजदूरों का पैसा खाने से भी गुरेज नहीं करती। वहीं, प्रदेशभर के आढ़ती भी हड़ताल पर हैं। क्योंकि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने उनकी आढ़त कम कर दी। जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान उनको ढाई प्रतिशत कमीशन मिलता था। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार किसान, मजदूर और व्यापारियों की मांगों का संज्ञान ले और उन्हें तुरंत पूरा करे। पिछले 10 साल की अनदेखी व प्रताड़ना का बदला ये लोग आने वाले चुनाव में वोट की चोट से लेंगे।

सांसद दीपेंद्र आज कांग्रेस के ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत सांपला पहुंचे थे। उन्होंने यहां घर और दुकानों में जाकर लोगों से बात की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने रोहतक से जीत का दावा किया।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता इस बात से आहत है कि मौजूदा सांसद इलाके में विकास की कोई नई परियोजना नहीं ला सके। इतना ही नहीं, भाजपा सांसद केंद्र सरकार से मिलने वाली अपनी सांसद निधि को भी जनता पर खर्च नहीं कर सके। 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने सिर्फ ढाई करोड रुपए खर्च किए। अपनी राशि खर्च करने में हरियाणा के तमाम सांसदों में वो पीछे रहे हैं। जनता इसबार इन तमाम मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट करेगी। रोहतक ही नहीं पूरे हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। जो राजनीतिक विश्लेषक अबतक सिर्फ रोहतक में कांग्रेस की जीत तय मान रहे थे, वो अब 6 सीटों पर कांग्रेस के जीतने का दावा कर रहे हैं। लेकिन जब कांग्रेस उम्मीदवारों का ऐलान होगा तो हरियाणा में यह आंकड़ा 10 सीटों पर पहुंचेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *