Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार और रिश्तेदारों ने ढोल बजाकर, फूल बरसाकर और केक काटकर बेटी नियामत कौर का किया स्वागत

 

चंडीगढ़, 29 मार्च(कोमल रमोला ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान के साथ शुक्रवार को अपनी बेटी नियामत कौर मान को मुख्यमंत्री आवास पर लेकर आए। सीएम मान के परिवार और रिश्तेदारों ने ढोल बजाकर, फूल बरसाकर और केक काटकर बेटी का स्वागत किया.
मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि आज मेरे परिवार, मेरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि हम अपने घर और अपने जीवन में एक स्वस्थ बच्ची का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी रिश्तेदार बेटी नियामत कौर के स्वागत के लिए सीएम हाउस में मौजूद थे. उन्होंने स्वस्थ बच्ची और मां के लिए भगवान को धन्यवाद भी दिया।
सीएम मान ने अपनी बेटी नियामत कौर का स्वागत करते हुए लोगों को संदेश देते कहा कि “बस एक स्वस्थ बच्चे के लिए प्रार्थना करें, लड़का और लड़की दोनों एक समान हैं, चाहे आपके बेटा हो या बेटी, उन्हें शिक्षित करें और उन्हें सशक्त बनाएं। हमारी बेटियां भी कम नहीं हैं। मैं एक बेटी का पिता बनकर खुश हूं।”
एक पत्रकार द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में, मान ने कहा कि वह गर्भावस्था के दौरान डॉ. गुरप्रीत कौर मान के साथ अस्पताल जाने से बचते थे क्योंकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण अस्पताल का कामकाज बाधित हो जाता था।

अरविंद केजरीवाल की शुभकामनाओं पर मान ने कहा कि उनकी इच्छाएं उनके लिए बहुत मायने रखती हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने डॉ. गुरप्रीत कौर से अपनी शादी के दौरान एक पिता की जिम्मेदारियां निभाईं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *