Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

सीमा हैदर और सचिन की बढ़ेंगी मुश्किलें, पाकिस्तानी पति गुलाम का वकील पहुंचा ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने सीमा की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं।
सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने सीमा की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं।

अमर सैनी

नोएडा। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने सीमा की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। गुरुवार को गुलाम हैदर के वकील सूरजपुर जिला न्यायालय पहुंचे और उन्होंने कोर्ट में सीमा ,सचिन और उनके पिता नेत्रपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर 156/3 दायर की है। जिसको लेकर कोर्ट ने जेवर पुलिस को नोटिस जारी किया है, जिस पर जेवर पुलिस 18 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करेगी। वहीं गुलाम हैदर के वकील मोमिन मालिक ने आगे बताया कि सीमा और सचिन ने फर्जी शादी की थी और फर्जी दस्तावेज के जरिए जमानत हासिल की थी।

सूरजपुर जिला न्यायालय पहुंचे गुलाम हैदर के वकील
दरअसल, गुरुवार को सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर जिला न्यायालय पहुंचे। वकील की तरफ से सूरजपुर न्यायालय में सीमा उसके पति सचिन और पिता नेत्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर अर्जी दाखिल की गई। अर्जी दाखिल होने के बाद कोर्ट ने जेवर पुलिस को नोटिस जारी कर 18 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस दौरान बताया गया कि गुलाम हैदर की तरफ से 20 के करीब धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की अपील भी की गई है। गुलाम हैदर ने सीमा और सचिन की शादी को छलावा बताया है।

कोर्ट ने 18 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
दरअसल मोमिन ने करीब 20 दिन पहले जेवर पुलिस से इस पूरे मामले की लिखित में शिकायत की थी, लेकिन जेवर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। तब वकील ने कोर्ट का रुख किया और कोर्ट में 156/3 तीन दायर की। अब इसी मामले में कोर्ट ने 18 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इससे पहले 3 करोड़ का भेजा था नोटिस
इस मामले में गुलाम हैदर ने पानीपत के सीनियर एडवोकेट मोमिन मलिक को अपने केस के लिए हायर किया। इससे पहले गुलाम हैदर के वकील ने सीमा और सचिन को 3 करोड़ का नोटिस भेजा था। इतना ही नहीं वकील डॉ. एपी सिंह को भी 5 करोड़ का नोटिस भेजा गया था। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति की ओर से वकील मोमिन मलिक ने तीनों को करोड़ों के नोटिस भेजकर एक महीने के अंदर माफी मांगने को कहा। जुर्माना जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात भी कही गई है। इस दौरान वकील मोमिन मलिक ने 1 महीने के अंदर तीनों लोगों से माफी मांगने को कहा था।

वकील ने कहा- हर डॉक्यूमेंट में सीमा के पति गुलाम हैदर का नाम
वकील मोमिन मलिक का कहना है कि पुलिस ने जब सीमा हैदर को गिरफ्तार किया गया था और जो डॉक्यूमेंट बरामद किए गए थे, सभी में सीमा हैदर पत्नी गुलाम हैदर लिखा हुआ है। इतना ही नहीं जब कोर्ट से जमानत करवाई गई थी तो उसमें भी सीमा हैदर पत्नी गुलाम हैदर लिखा हुआ है। तो फिर एपी सिंह सीमा हैदर को सचिन की पत्नी किस आधार पर बोल रहे हैं।

सीमा और सचिन ने की फर्जी शादी
वकील मोमिन मालिक ने आगे बताया कि सीमा और सचिन ने फर्जी शादी की थी और फर्जी दस्तावेज के जरिए जमानत हासिल की थी। हमने मुकदमा दर्ज करवाने के लिए जो शिकायत कोर्ट में पेश की उसपर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सीनियर जज प्रदीप कुशवाहा ने सुनवाई करते हुए थाना जेवर पुलिस से 18 अप्रैल तक जबाब मांगा है और नोटिस जारी किया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान से बच्चों के साथ सीमा हैदर अपने प्रेमी से मिलने आई थी। सीमा हैदर नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा सचिन के पास आ गई थी। सीमा हैदर ने सचिन मीणा के साथ शादी करने का दावा किया था। उसके बाद से ही लगातार सीमा के पाकिस्तानी पति के द्वारा सीमा को लेकर तरह-तरह की बात कही गई और अपने बच्चों को वापस लाने की उसके द्वारा बात कही गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *