Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

प्रधानमंत्री मोदी अरविंद केजरीवाल की सोच से डरते हैं, केजरीवाल की सोच है देश के लोगों को अच्छी पढ़ाई और अच्छी सेहत सुविधाएं देना – चीमा

चंडीगढ़, 22 मार्च ( कोमल रमोला ) ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं ने पंजाब और चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आप सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लालजीत भुल्लर, चेतन चोड़ेमाजरा, मीत हेयर, अनमोल गगन मान, लाल चंद कटारूचक समेत कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी ने हिस्सा लिया।

मोहाली से चंडीगढ़ में दाखिल होने पर चंडीगढ़ पुलिस ने आप नेताओं पर लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस की कार्रवाई में की नेताओं को हल्की फुल्की चोटें आई और कुछ के पगड़ी उतर गए।

प्रदर्शन के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करके भाजपा की केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अरविंद केजरीवाल की सोच से डरते हैं क्योंकि केजरीवाल की सोच है देश के लोगों को अच्छी पढ़ाई अच्छी सेहत सुविधाए देना।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बीजेपी विपक्षी नेताओं और मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल रही है। पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को डाला गया है।

यह हमारे देश की डेमोक्रेसी के लिए काला दिन है कि भारी बहुमत से चुना हुआ एक मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत से गिरफ़्तार किया गया है। ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि दो मुख्यमंत्रियों को लोक सभा चुनाव से ठीक पहले गिरफ़्तार किया गया हो। भाजपा विरोधी पार्टियों के नेताओं के अंदर खोफ पैदा करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जितना भी अत्याचार कर लें पर देश की डेमोक्रेसी बहुत मजबूत है। लोग चुनाव के जरिए भाजपा को इन चीज़ों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि दरअसल अब बीजेपी की राजनीतिक जमीन खत्म हो चुकी है। उसका अंत तय है। इस चुनाव में वह बुरी तरह हारेगी और सत्ता से बाहर होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। जो नेता इससे इर जाता है वह भाजपा में शामिल हो जाता है। फिर उसके सारे घपले घोटाले माफ हो जाते हैं और जो इनके सामने खड़ा हो जाता है उसे अरविंद केजरीवाल की तरह अंदर कर दिया जाता है।

लेकिन आम आदमी आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। हम इनके जेलों और केसों से डरने वाले नहीं हैं। हमने दूसरी पार्टियों की तरह डरकर इनकी पार्टी का हाथ नहीं पकड़ा। हम हर मोर्चे पर इनसे लड़ रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि लोग भी भाजपा को इन हरकतों का जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी भाजपा की एक राजनैतिक साज़िश है। ईडी का इस्तेमा कर एक राष्ट्रीय दल के संयोजक को ऐसे केस में गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें दो साल की जांच के बाद भी एक रुपए की रिकवरी नहीं हुई है और न तो ईडी आज तक कोर्ट के सामने कोई भी सबूत दिखा पाई है। यह पूरी तरह राजनीति साज़िश है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की यह गिरफ्तारी सिर्फ़ और सिर्फ़ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर को दिखाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को यह लगता है कि देश में कोई एक नेता है जो उन्हें चुनौती दे सकता है तो उस नेता का नाम अरविंद केजरीवाल है। इसलिए भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी हर संभव कोशिश कर रहे है कि वो आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को कुचल दे। इसलिए एक के बाद एक ‘‘आप’’ के सभी शीर्ष नेताओं को झूठे आरोपों में भाजपा की राजनैतिक हथियार बन चुकी ईडी द्वारा गिरफ़्तार किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *