Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया के अधूरे सपनों को करूंगी पूरा : बंतो कटारिया

 

पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया के अधूरे सपनों को करूंगी पूरा : बंतो कटारिया

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर चाय पर चर्चा कर रही है बंतो कटारिया

चंडीगढ़, 22 मार्च( कोमल रमोला )अंबाला लोकसभा से प्रत्याशी बंतो कटारिया ने अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को श्रीमती कटारिया क्षेत्र में ज़िला पंचकूला के मौजिज लोगों के घर गईं और उनके साथ बैठकर चाय पर मोदी सरकार और नायब सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान बंतो कटारिया ने कहा कि पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया के अंबाला लोकसभा के लिए कूछ सपने अधूरे रह गए हैं जिन्हें पूरा करना है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्रीमती कटारिया ने चुनाव जीतने और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगा।
चुनाव प्रचार के तहत बंतो कटारिया आज सेक्टर-4 पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार प्रमुख रहे तरूण भंडारी के घर पहुंची और चाय पर मोदी सरकार द्वारा किए गए 10 सालों के कामों की चर्चा की। इसी कड़ी में श्रीमती बंतो देवीनगर में शिवालिक डवपलममेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, सेक्टर -11 इनर मार्केट एसोशिएशन प्रधान राकेश जगोटा और उद्योगपति अरूण ग्रोवर के के अलावा अन्य प्रबुद्ध लोगों के घर गई और चाय पर मोदी और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं तथा उपलब्धियों पर काफी देर तक बातचीत की।चाय पर चर्चा के दौरान पंचकूला से विधायक और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र मलिक, जिला महामंत्री परमजीत कौर, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामलाल बंसल,युवमोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र लोबाना आदि मौजूद रहे।
अंबाला लोकसभा की प्रत्याशी बंतो कटारिया ने बताया कि मोदी सरकार ने 10 सालों में देश को तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ाया है। पूरे विश्व में भारत की सांस्कृति विरासत का मान सम्मान बढ़ाने का काम नरेद्र मोदी ने किया है। उन्होने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे वे सभी वादे मोदी सरकार ने पूरे किए हैं। जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाई वहीं अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाकर रामलला विराजमान किए।
बंतो कटारिया ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री मोदी से प्रेम करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का भी हरियाणा से विशेष लगाव है, यही कारण है कि हरियाणा की तरक्की और विकसित हरियाणा बनने की राह पर प्रदेश तेजी से बढ़ आगे बढ़ रहा है। दस सालों में हरियाणा में सड़कों का नेटवर्क मजबूत हुआ है। मोदी सरकार ने 10 सालों में किसानों के लिए अनेकों योजनाएं बनाई जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार में युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों के लिए जबरदस्त काम हुए हैं। हरियाणा में युवा बिना पर्ची और खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी लग रहे हैं। सिस्टम के पारदर्शी होने के कारण घर बैठे नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *