Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर हुई हादसे का शिकार

यूपी में का बा वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है
ताया जा रहा है कि नेहा बुधवार रात पति हिमांशु के साथ नोएडा से दिल्ली जा रही थी।

अमर सैनी

नोएडा: यूपी में का बा वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नेहा बुधवार रात पति हिमांशु के साथ नोएडा से दिल्ली जा रही थी। इस बीच लोधी कालोनी के पास उनकी कार में भारत सरकार लिखे एक वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में नेहा के पति हिमांशु को हल्की चोटें आई हैं। इस घटना को नेहा से एक्स हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है।

लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह बुधवार रात नोएडा से दिल्ली लौट रही थी। इस बीच लोधी कॉलोनी के पास उनकी कैब का एक्सीडेंट हो गया। एक तेज रफ्तार नेक्सन कार अचानक हमारी कैब के सामने आ गई। नेक्सॉन कार पर भारत सरकार लिखा हुआ था। मैं सुरक्षित हूं। हिमांशु के घुटने में हल्की चोट आई है।नेहा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि वह एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू देने गई थीं। वहां से लौटते वक्त एक कार ने उनकी कैब को टक्कर मार दी। उन्होंने लिखा कि उस गाड़ी पर भारत सरकार भी लिखा हुआ है। वीडियो में भी यह सुनाई दे रहा है कि यह सरकारी गाड़ी है। वीडियो में नेहा ये भी कहती नजर आ रही हैं कि जिस कार से टक्कर हुई उसका ड्राइवर नशे में था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *