Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवक की मौत

ग्रेटर नोएड के थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रेटर नोएड के थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएड के थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्ष्रतिग्रस्त कार सड़क किनारे कर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रेटर नोएडा के तुस्सयाना गांव निवासी 24 वर्षीय निर्देश अपनी स्विफ्ट कर में सवार होकर मंगलवार की देर रात ग्रेटर नोएडा से जेवर की तरफ जा रहे थे। जब वह दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के चपरगढ़ अंडरपास के पास रैम्प से नीचे उतर रहे थे। उसी दौरान उनकी कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में निर्देश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मी और स्थानीय पुलिस ने कार को सीधा कर घायल को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल कर ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी डॉक्टर ने इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई । बताया जा रहा है कि घटना के समय कार की स्पीड करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी।थाना दनकौर संजय सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के समय कार काफी स्पीड में थी। अभी तक इस संबंध में मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *