Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री और सात राज्य मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

चंडीगढ़, 19 मार्च- ( कोमल रमोला )  हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत आज राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने 1 कैबिनेट मंत्री तथा 7 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

इनमें डॉ कमल गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री तथा श्रीमती सीमा त्रिखा, श्री महिपाल ढांडा, श्री असीम गोयल, डॉ अभय सिंह यादव, श्री सुभाष सुधा, श्री बिशम्बर सिंह वाल्मीकि एवं श्री संजय सिंह ने राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के रुप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, विधानसभा के स्पीकर श्री ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री श्री कँवर पाल, श्री जय प्रकाश दलाल, डॉ. बनवारी लाल, श्री मूलचंद शर्मा, डिप्टी स्पीकर श्री रणबीर गंगवा, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, हरियाणा के डीजीपी श्री शत्रुजीत कपूर के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा मंत्रीगण के परिवारजन भी उपस्थित थे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *