Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

नोएडा से गिरफ्तार एल्विश यादव, भेजा गया जेल

अमर सैनी

नोएडा : बिग बॉस फेम एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रेव पार्टी मामले में उस पर कार्रवाई की गई है। एल्विश मामले में नोएडा के अलावा गुरुग्राम और गाजियाबाद पुलिस भी जांच कर रही है। लेकिन नोएडा पुलिस ने बाजी मारते हुए उसे जेल भेजने में कामयाब रही है।

बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तार के लिए काफी समय से तैयारी कर रही है। लेकिन उसे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आचार संहिता लगने का इंतजार था। 16 जनवरी को देश भर में आचार संहिता लगने पर पुलिस ने एल्विश की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। 17 जनवरी को उसे बुलाया गया और आनन-फानन में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के बहाने नोएडा बुलाया था। नोएडा के सरफाबाद इलाके में एल्विश से थाना सेकटर 113 पुलिस द्वारा पूछताछ की गई। इस दौरान एल्विश के सही ढंग से जवाब नहीं देने पर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर सूरजपुर कोर्ट ले गई। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सेक्टर-49 थाने में दर्ज किया था मुकदमा

एल्विश यादव की गिरफ्तारी को लेकर डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी केस में आज उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के लेकर नोएडा के सेक्टर-49 थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद इस मामले में नोएडा के सेक्टर-20 थाने में जांच के लिए भेज दिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया था गिरफ्तार

एल्विश यादव के खिलाफ बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एक कर्माचारी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी और इस दौरान 5 आरोपियों को भी पकड़ा था। इसके साथ ही पुलिस की टीम को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वैनम और 9 जहरीले सांप मिले थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *