अमर सैनी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के बालक-बालिकाओं ने प्रयागराज में संपन्न हुई जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 74 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। कुल 62 पदक जीतकर बालिकाएं प्रदेश में नंबर-1 रहीं हैं, जबकि जिला दूसरे स्थान पर रहा है। पिछले साल जिले के बालक-बालिकाओं ने जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में केवल 28 पदक जीते थे।
जिम्नास्टिक एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 17 मार्च तक प्रयागराज में 40 वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के 45 बालिकाओं और 10 बालकों ने शिरकत करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन्होंने प्रतियोगिता में कुल 74 पदक जीते हैं। इनमें 62 पदक बालिकाओं ने और 12 पदक बालकों ने जीते। कुल जीते गए पदकों में 24 स्वर्ण, 26 रजत और 24 कांस्य पदक हैं। बताया गया है कि जिले की बालक-बालिका जिम्नास्टों को उच्च श्रेणी का प्रशिक्षण व और कॉम्पटीशन का माहौल दिया गया…






पाठकों की राय