Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Bihar : नवहट्टा के रहमत अली ने NEET में 620 अंक लाकर जिले का नाम किया रोशन, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

Saharsa (मृत्युंजय) : जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। नगर पंचायत निवासी मोहम्मद फेजूल रहमान के पुत्र मोहम्मद रहमत अली ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 में 620 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नवहट्टा क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

रहमत अली की सफलता ने न केवल उनके माता-पिता और शिक्षकों का, बल्कि पूरे नवहट्टा नगर पंचायत और सहरसा जिले का नाम भी रोशन किया है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के दम पर हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

इस उपलब्धि पर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता उनके आवास पहुंचे। सभी ने रहमत अली को फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि रहमत अली की सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

सम्मान समारोह के दौरान रहमत अली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि उनका सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। रहमत अली ने मेहनत, आत्मविश्वास और नियमित अध्ययन को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया।

रहमत अली की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में बधाइयों का सिलसिला जारी है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें