Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया ‘निक्षय दिवस’, टीबी के संभावित मरीजों की मुफ्त जांच की गई

Hapur News : भारत सरकार के ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत हापुड़ के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ‘निक्षय दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करना रहा।

मुख्य चिकित्साधिकारी किशोर कुमार आहुजा के निर्देशन में जिला क्षय रोग अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रही। जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी और कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप जिला क्षय रोग अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद के सभी टीबी क्लीनिकों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में पहुंचे संभावित टीबी मरीजों और संवेदनशील आबादी की बलगम और डिजिटल एक्स-रे जांच की गई। साथ ही शुगर और एचआईवी टेस्ट भी अनिवार्य रूप से कराए गए। अधिकारियों ने बताया कि टीबी मरीजों में शुगर और एचआईवी का सह-संक्रमण बीमारी को गंभीर बना सकता है, इसलिए शासन के निर्देश पर इन जांचों को अनिवार्य किया गया है ताकि समय रहते इलाज शुरू हो सके।

इस दौरान चिन्हित किए गए नए मरीजों को तुरंत निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किया गया, जिससे उन्हें मुफ्त दवाइयां और ‘निक्षय पोषण योजना’ के तहत पोषण भत्ता मिल सके। इसके अलावा मैरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड दिल्ली रोड हापुड़ द्वारा संचालित श्री प्रेम चंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से ग्राम चमरी में बाल्मीकि चौक पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी किशोर कुमार आहुजा ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी को दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण हों तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मुफ्त जांच और इलाज का लाभ उठाएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें