उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Bihar : लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, कटाव का खतरा गहराया, बचाव कार्य तेज

Bhagalpur (मृत्युंजय) : लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा किनारे बसे इलाकों में कटाव का खतरा भी गहराने लगा है। संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित विभाग ने एहतियात के तौर पर बचाव कार्य तेज कर दिया है।

कटाव प्रभावित क्षेत्रों में जियो बैग डालकर तट को मजबूत किया जा रहा है ताकि कटाव को रोका जा सके। माणिक सरकार घाट के आसपास का इलाका सबसे संवेदनशील माना जा रहा है। पिछले वर्ष यहां गंगा के कटाव की चपेट में आने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

इसी को देखते हुए इस बार प्रशासन और विभाग समय रहते सुरक्षा उपायों में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि गंगा के जलस्तर और कटाव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय पर निपटा जा सके।

Related Articles

Back to top button