Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में लगातार बारिश में छत गिरी, मलबे में दबे पिता की मौत, बेटा घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में लगातार तीन दिन की बारिश के बाद बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की छत भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर अशफाक (52) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा कासिम (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों के अनुसार बुधवार देर रात अशफाक अपने बेटे कासिम के साथ कमरे में सो रहे थे। तड़के अचानक छत गिर गई और दोनों मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अशफाक ने दम तोड़ दिया। कासिम का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक अशफाक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में 18 वर्षीय नाजिम और 17 वर्षीय कासिम हैं।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें