Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

Link Expressway: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 57% भूमि अधिग्रहण पूरा, एक माह में पूरी होगी प्रक्रिया

Link Expressway: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 57% भूमि अधिग्रहण पूरा, एक माह में पूरी होगी प्रक्रिया

नोएडा, 10 जुलाई: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले प्रस्तावित 74.3 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अब तक परियोजना के लिए 57 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर चुका है और अगले एक माह के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक तेज और निर्बाध सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए यीडा क्षेत्र के 16 गांवों की लगभग 740 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भूमि अधिग्रहण के लिए 1204 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला नया लिंक एक्सप्रेसवे विकसित करेगा। यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे पर बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से लगभग 44.3 किलोमीटर बिंदु से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर बिंदु, सेक्टर-21 फिल्म सिटी के पास आकर जुड़ेगा।

करीब 74.3 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का लगभग 20 किलोमीटर हिस्सा यीडा क्षेत्र में आएगा। इसमें से लगभग 9 किलोमीटर का मार्ग एलिवेटेड बनाया जाएगा, जिससे यातायात सुगम रहेगा और स्थानीय क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इसके साथ ही सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे आसपास के गांवों और स्थानीय निवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

यीडा अधिकारियों के अनुसार विस्तृत सर्वेक्षण के बाद भूमि खरीद का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक करीब 422 एकड़ भूमि यानी लगभग 57 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद यीडा पूरी जमीन यूपीडा को हस्तांतरित करेगा, जिसके बाद एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

यह परियोजना कुल 56 गांवों की भूमि पर विकसित होगी। इनमें गौतमबुद्ध नगर के 8 गांव और बुलंदशहर जिले के 48 गांव शामिल हैं। बुलंदशहर के गांवों में 14 गांव खुर्जा तहसील के हैं, जबकि शेष गांव बुलंदशहर, सियाना और शिकारपुर तहसील में स्थित हैं। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 4000 करोड़ रुपये बताई गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लिंक एक्सप्रेसवे बनने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने का समय कम होगा, माल परिवहन को गति मिलेगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ने की संभावना है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें