Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : अब बिहार की थाली में आएगा मखाना पापड़, महिलाओं के स्टार्टअप से तैयार हो रहा 100% प्योर उत्पाद

Bhagalpur (मृत्युंजय) : बिहार के मखाना को अब तक सुपर फूड और ग्लोबल फूड के रूप में पहचान मिली है, लेकिन अब राज्य के लोगों की थाली में मखाना का पापड़ भी परोसा जाएगा। इसकी तैयारी मिथिलांचल और सीमांचल के मखाना उत्पादन क्षेत्रों में महिलाओं और स्टार्टअप के माध्यम से शुरू कर दी गई है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के डायरेक्टर रिसर्च डॉ. अनिल के. सिंह ने बताया कि मखाना पापड़ अब हर थाली का एक महत्वपूर्ण व्यंजन होगा। यह पापड़ 100 प्रतिशत प्योर मखाना से तैयार किया गया है और इसमें मखाना के हर साइज का इस्तेमाल किया जाएगा। बीएयू सबौर के तहत ‘Sub Agris’ स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को ट्रेनिंग देकर मखाना का पापड़ तैयार कराया गया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मखाना की मांग बढ़ रही है, आने वाले समय में मखाना पापड़ का उद्योग और व्यापार भी ग्लोबल स्तर पर पहुंच जाएगा। इससे न सिर्फ मखाना उत्पादकों को बेहतर कीमत मिलेगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का नया अवसर भी मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें