Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, शराब माफिया समेत दो युवकों की गोली मारकर हत्या

Samastipur (मृत्युंजय) : जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामापुर दरियापार वार्ड संख्या-6 में देर रात हुई डबल मर्डर की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने शराब माफिया प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर डीएसपी, एसपी और डीआईजी सहित कई थानों की पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि मृतक प्रभात चौधरी पर समस्तीपुर कोर्ट कैंपस में पहले भी अपराधियों ने फायरिंग की थी, जब वह गिरफ्तारी के बाद एक मामले में पेशी के लिए आया हुआ था। उस समय वह बाल-बाल बच गया था।

इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें