Uttar Pradesh : यूपी के वरिष्ठ आईपीएस सुजीत पांडेय बने SVPNPA हैदराबाद के नए डायरेक्टर, कैबिनेट कमेटी ने दी मंजूरी

Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में डीजी फायर के पद पर तैनात सुजीत पांडेय को भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आधिकारिक आदेश के अनुसार सुजीत पांडेय को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
Appointments Committee of the Cabinet ने गृह मंत्रालय के इस प्रस्ताव पर अपनी औपचारिक मुहर लगा दी है। सुजीत पांडेय अब देश की सबसे प्रतिष्ठित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का नेतृत्व करेंगे। यह नियुक्ति प्रशासनिक गलियारों में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है।
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षित करने वाली सर्वोच्च संस्था है। सुजीत पांडेय का अनुभव, जो उन्होंने उत्तर प्रदेश में फायर डिपार्टमेंट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पुलिसिंग भूमिकाओं में अर्जित किया है, अब पुलिस अकादमी के कैडेट्स को तराशने के काम आएगा। उनकी इस नियुक्ति को पुलिसिंग और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके शानदार ट्रैक रिकॉर्ड का परिणाम माना जा रहा है।
सुजीत पांडेय के इस नए कार्यकाल को लेकर सुरक्षा विशेषज्ञों और पुलिस महकमे में काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया है। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में अकादमी का प्रशिक्षण मॉडल और अधिक आधुनिक और तकनीक आधारित होगा।





