Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा की सौगात, सीएम योगी करेंगे योजना का शुभारंभ

Hapur : जिले के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े करीब पांच हजार शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और अन्य कर्मचारियों के लिए 8 जुलाई का दिन बड़ी सौगात लेकर आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी जिले के ट्रेड सेंटर से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसी अवसर पर डीबीटी वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हापुड़ जिले में भी 8 जुलाई को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के हेल्थ कार्ड वितरित किए जाएंगे। जिले के करीब पांच हजार शिक्षा विभाग के कर्मचारी एवं उनके आश्रित इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइये तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्य सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक, व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञ, मानदेय शिक्षक तथा उनके आश्रितों को भी योजना का लाभ मिलेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले के सभी विकास खंडों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में चयनित लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाएंगे।

बीएसए ने कहा कि इस योजना के लागू होने से जिले के हजारों शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उपचार के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी। गंभीर बीमारी की स्थिति में भी उन्हें इलाज के खर्च में राहत मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें