Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में डॉक्टर्स डे पर 84 सरकारी डॉक्टर सम्मानित, रोटरी क्लब फ्रेंड्स ने किया आयोजन

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को रोटरी क्लब फ्रेंड्स के पदाधिकारियों ने जिले के सरकारी चिकित्सकों को सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में 45 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इससे एक दिन पहले मेडिकल कॉलेज के 39 चिकित्सकों का सम्मान किया गया था। इस तरह दो दिन में कुल 84 डॉक्टरों का सम्मान हुआ।

इलेक्ट रोटरी गवर्नर डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सीएमओ, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ व अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. अजय पटेल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रदीप राणा, डॉ. राजेश कुमार आदि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले सभी 45 डॉक्टर जिला चिकित्सालय व जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में तैनात हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने नवागत अध्यक्ष मुकेश गुप्ता को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। कोरोना काल में डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात मरीजों की सेवा की। रोटरी का हमेशा यही प्रयास रहा है कि समाज के असली नायकों को सामने लाया जाए। आप लोग हर दिन सैकड़ों जिंदगियां बचाते हैं। आपके हाथ में सिर्फ स्टेथोस्कोप नहीं बल्कि भरोसा होता है।

इस मौके पर सूर्यभूषण मित्तल, सचिव अनिल कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव सिंघल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, कमलेंद्र भारद्वाज, विवेक गोयल आदि सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सार्थक गुप्ता ने किया।

गौरतलब है कि डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर मंगलवार को क्लब की टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के 39 चिकित्सकों सहित कुल 84 सरकारी डॉक्टरों को सम्मानित किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें