राज्यबिहारराज्य

Bihar : पटना में आरजेडी ने मनाया स्थापना दिवस, लालू बोले- एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें

Patna (मृत्युंजय) : राष्ट्रीय जनता दल ने आज अपना स्थापना दिवस मनाया। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित पार्टी के कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। वहीं भारी संख्या में कार्यकर्ता भी स्थापना दिवस के मौके पर पहुंचे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करें। हम लड़े हैं और हम लड़ते रहेंगे, किसी के आगे झुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि इन तानाशाहों को उखाड़ कर फेंक देंगे। लालू यादव के संबोधन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ समर्थन जताया।

Related Articles

Back to top button